बुजुर्ग व्यक्तियों की पिकनिक में, 25 व्यक्ति चाय लेते हैं, 20 व्य

बुजुर्ग व्यक्तियों की पिकनिक में, 25 व्यक्ति चाय लेते हैं, 20 व्य
| बुजुर्ग व्यक्तियों की पिकनिक में, 25 व्यक्ति चाय लेते हैं, 20 व्यक्ति कॉफी लेते हैं और 15 व्यक्ति दूध लेते हैं। दस व्यक्ति चाय और कॉफी दोनों लेते हैं और 8 व्यक्ति दूध और कॉफी दोनों लेते हैं। उनमें से कोई भी चाय और दूध दोनों नहीं लेता है और हर कोई कम से कम तीन पेय पदार्थों में से एक लेता है। बताइये कितने व्यक्ति पिकनिक पर गए?

A. 25

B. 35

C. 42

D. 60

Please scroll down to see the correct answer and solution guide.

Right Answer is: C

SOLUTION

दिए गए आंकड़ें :

चाय लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - 25

कॉफी लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - 20

दूध लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - 15

कॉफी और चाय लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - 10

कॉफी और दूध दोनों लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - 8

उनमें से कोई भी चाय और दूध दोनों नहीं लेता है 

  

प्रश्न में, यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि हर कोई तीन पेय पदार्थों में से कम से कम एक लेता है।

तो एक से अधिक पेय लेने वाले व्यक्तियों की संख्या हमें पिकनिक में गए व्यक्तियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए व्यक्तियों की कुल संख्या से हटानी होगी।

चाय लेने वाले व्यक्तियों की संख्या + कॉफी लेने वाले व्यक्तियों की संख्या + दूध लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - कॉफी और चाय लेने वाले व्यक्तियों की संख्या - कॉफी और दूध लेने वाले व्यक्तियों की संख्या =  25 + 20 + 15 - 10 - 8

                                                                                                             = 60 - 18

                                                                                                             = 42

अतः, '42' सही उत्तर है।