सांख्यिकी का अध्ययन करने वाली लड़कियों की संख्या रसायनविज्ञान का अ

निर्देश: एक विश्वविद्यालय में चार अलग-अलग विषय गणित, सांख्यिकी, भौतिकी और रसायनविज्ञान का अध्ययन करने वाले 1200 छात्र हैं। छात्रों की कुल संख्या का 20% गणित का अध्ययन करते हैं, छात्रों की कुल संख्या का एक-चौथाई भौतिकी का अध्ययन करते हैं, 320 छात्र सांख्यिकी का अध्ययन करते हैं। रसायनविज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्रों की कुल संख्या का 3/5 भाग लड़कियां हैं। 150 लड़के गणित का अध्ययन करते हैं। भौतिकी का अध्ययन करने वाले छात्रों में 60% लड़के हैं। 250 लड़कियां सांख्यिकी का अध्ययन करती हैं।

Question 1: सांख्यिकी का अध्ययन करने वाली लड़कियों की संख्या रसायनविज्ञान का अध्ययन करने वाले कुल छात्रों का कितना प्रतिशत (लगभग) है?

A. 58.8

B. 73.5

C. 78.7

D. 80.6

Right Answer is: B

SOLUTION

रसायनिज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्रों की कुल संख्या = 1200 – भौतिकी का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या – गणित का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या – सांख्यिकी का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या

⇒ 1200 – ¼ × 1200 – 20/100 × 1200 – 320

⇒ 1200 – 300 – 240 – 320 = 340 छात्र

आवश्यक प्रतिशत = सांख्यिकी का अध्ययन करने वाले लड़कियों की संख्या/रसायनिज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्रों की कुल संख्या

⇒ 250/340 × 100 ≈ 73.5%