अन्य खर्चों पर तनु द्वारा व्यय की गई राशि, किराए पर उसके द्वारा व

निर्देश: दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके अनुसार निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

तनु ने नई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से M.Arch की डिग्री हासिल करने के लिए एक बैंक से ऋण लिया। बैंक उसके सभी खर्चों का 80% भुगतान करने के लिए सहमत हो गया। M.Arch कोर्स दो वर्ष का कोर्स था, जिसमें प्रत्येक 6 महीने के चार सेमेस्टर थे। प्रत्येक सेमेस्टर के लिए शिक्षा शुल्क 2,50,000 रूपये था। उसने रहने के लिए छात्रावास लिया, उसके छात्रावास का प्रभार 5500 रूपये प्रति माह और अन्य खर्च 3400 प्रति माह थे।

दी गई जानकारी के आधार पर, निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Question 1: अन्य खर्चों पर तनु द्वारा व्यय की गई राशि, किराए पर उसके द्वारा व्यय की गई वार्षिक राशि से लगभग कितने प्रतिशत कम है?

A. 50%

B. 38%

C. 30%

D. 24%

E. 10%

Right Answer is: B

SOLUTION

किराए पर कुल वार्षिक व्यय = 12 माह × 5500 रूपये = 66000 रूपये

अन्य खर्चों पर कुल वार्षिक व्यय = 12 माह × 3400 रूपये = 40800 रूपये

∴ आवश्यक प्रतिशत = (66000 - 40800)/66000 × 100 = 25200 × 100/66000 = 38%