'चान्हूदड़ो' _____ के लिए प्रसिद्ध था।

'चान्हूदड़ो' _____ के लिए प्रसिद्ध था।
| 'चान्हूदड़ो' _____ के लिए प्रसिद्ध था।

A. जहाज का निर्माण

B. कपड़ा

C. शिल्प

D. इनमें से सभी

Please scroll down to see the correct answer and solution guide.

Right Answer is: C

SOLUTION

सही उत्तर शिल्प है।

  • चान्हूदड़ो एक हड़प्पा स्थल है।
  • मोहनजोदड़ो (125 हेक्टेयर) जैसे अन्य हड़प्पा स्थलों की तुलना में यह एक छोटी बस्ती (7 हेक्टेयर से कम) है।
  • यह स्थल लगभग विशेष रूप से शिल्प उत्पादन के लिए समर्पित है, जिसमें मनका-निर्माण, शेल-निर्माण, धातुकर्म, मुहर-निर्माण और तौल-निर्माण शामिल हैं।
  • मनके को बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री की विविधता उल्लेखनीय है: पत्थर जैसे कार्नेलियन (एक सुंदर लाल रंग का), जैस्पर, क्रिस्टल, क्वार्ट्ज और स्टीटाइट; धातुएँ जैसे तांबा, कांस्य और सोना; और शेल, फ़ाइनेस और टेराकोटा या तप्त मिट्टी।
  • कुछ मनकों को दो या दो से अधिक पत्थरों को एक साथ मिलाकर बनाया गया था, जिनमें से कुछ पर सोने की ठतरी का प्रयोग किया गया। इसके कई आकार थे - चक्राकार, बेलनाकार, गोलाकार, बैरल का आकार, खंडित इत्यादि। कुछ को उकेरा या चित्रकला करके सजाया गया था, और उनमें से कुछ पर नक़्क़ाशी की गई थी।
  • चान्हूदड़ो में विशिष्ट ड्रिल पाए गए हैं।
  • इस प्रकार, ऊपर दिये गये स्पष्टीकरण के अनुसार, शिल्प सही उत्तर होगा।

हड़प्पा सभ्यता का नक्शा: