गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है?

गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है?
| गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है?

A. नर्मदा नदी

B. चंबल नदी

C. केन नदी

D. इनमें से कोई नहीं

Please scroll down to see the correct answer and solution guide.

Right Answer is: B

SOLUTION

सही उत्तर चंबल नदी है।

 

  • गांधी सागर बांध भारत की चंबल नदी पर बने प्रमुख बांधों में से एक है।
  • बांध मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच जिलों में स्थित है।
  • चंबल नदी यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदी है और पश्चिमी मध्य प्रदेश राज्य महू के दक्षिण में विंध्य श्रेणी से निकलती है।
  • यह भारत की सबसे साफ बारहमासी नदियों में से एक है।

चंबल नदी का सारांश:-

लम्बाई 965 किलोमीटर
स्रोत जानापाव
मुहाना यमुना नदी
बाँध

गांधी सागर, राणा प्रताप सागर,

जवाहर सागर, कोटा बैराज

 

नर्मदा नदी:-

  • मध्य प्रदेश में इसका बहुत बड़ा योगदान होने के कारण यह मध्य प्रदेश की जीवनरेखा है।
  • यह अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश के अमरकंटक पठार से निकलती है।
  • यह हमारे देश की पांचवीं सबसे बड़ी नदी है।
  • प्रमुख बांध:- सरदार सरोवर बांध, इंदिरा सागर बांध, महेश्वर बांध, बरगी बांध, मान बांध आदि।

केन नदी:-

  • यह भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से एक है और दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से बहती है।
  • यह मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अहिरगवां गाँव से निकलती है।